Friday, September 12, 2025

पैगंबर साहब के जन्मोत्सव पर शहर में उमड़ा श्रद्धा और एकता का सैलाब, ईद मिलादुन्नबी पर शहर सहित उपनगर और ग्रामीण क्षेत्रों निकला जुलूस

Must Read

पैगंबर साहब के जन्मोत्सव पर शहर में उमड़ा श्रद्धा और एकता का सैलाब, ईद मिलादुन्नबी पर शहर सहित उपनगर और ग्रामीण क्षेत्रों निकला जुलूस

कोरबा। शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। पैगंबर साहब के जन्मोत्सव पर शहर में श्रद्धा और एकता का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर सहित उपनगर और ग्रामीण क्षेत्रों मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाला। मस्जिदों में परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। फातिहा के बाद उपस्थित लोगों को शीरीनी वितरित की गई। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद के संदेशों को याद किया गया और सामूहिक रूप से अमन- चैन और तरक्की की दुआ की गई। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर मस्जिदों में मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया था। इस्लाम धर्म में हर साल रबी उल अव्वल महीने की 12 तारीख को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। यह त्योहार नबी हजरत मोहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित होकर मनाया जाता है। पर्व को लेकर शहर और मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

Loading

Latest News

नगर निगम आयुक्त ने इमलीडुग्गू स्लम बस्ती की सकरी गलियों में किया भ्रमण, सफाई कार्यो का लिया जायजा

नगर निगम आयुक्त ने इमलीडुग्गू स्लम बस्ती की सकरी गलियों में किया भ्रमण, सफाई कार्यो का लिया जायजा कोरबा। नगर...

More Articles Like This