Saturday, May 24, 2025

पोस्टर तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में साडा कन्या स्कूल छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, दो बालिकाओं ने हासिल किया दूसरा स्थान

Must Read

पोस्टर तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में साडा कन्या स्कूल छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, दो बालिकाओं ने हासिल किया दूसरा स्थान

कोरबा। स्कूलों में पाठ्यक्रम के अलावा अन्य गतिविधियों में रूचि व रचनात्मकता को बढ़ाने के कार्य जारी हैं। साडा कन्या स्कूल की दो छात्राएं ऐसी ही एक प्रतियोगिता में सफल रहीं हैं।अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर पोस्टर तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा से राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक व सहप्रभारी रेणुका लदेर के निर्देशन में छात्राओं ने भाग लिया। छात्रा पेमिला चौहान एवं राबिया खातून ने चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने छात्रा को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Loading

Latest News

आछीमार के शासकीय स्कूल व आंगनबाड़ी को बिना शासकीय प्रक्रिया अपनाए तोड़ा, जनपद सदस्य ने की कलेक्टर से शिकायत

आछीमार के शासकीय स्कूल व आंगनबाड़ी को बिना शासकीय प्रक्रिया अपनाए तोड़ा, जनपद सदस्य ने की कलेक्टर से शिकायत कोरबा।...

More Articles Like This