Thursday, February 26, 2026

प्रतीक्षा बस स्टैंड डेढ़ दशक से शुरू होने का कर रहा इंतजार, भारी वाहनों का बना अघोषित पार्किंग यार्ड

Must Read

प्रतीक्षा बस स्टैंड डेढ़ दशक से शुरू होने का कर रहा इंतजार, भारी वाहनों का बना अघोषित पार्किंग यार्ड

कोरबा। शहर से सार्वजनिक परिवहन के तौर पर चलने वाले वाहनों का बोझ कम करने के लिए उप नगरीय क्षेत्र जमनीपाली में प्रतीक्षा बस स्टैंड की स्थापना डेढ़ दशक पहले की गई थी। बस स्टैंड आज तक शुरू नहीं हुआ, लेकिन अब बस स्टैंड के खाली पड़े मैदान में रसूखदार अपने भारी वाहनों को पार्क कर रहे हैं। प्रतीक्षा बस स्टैंड का खाली स्थान अघोषित तौर पर ट्रकों व अन्य भारी वाहनों के लिए पार्किंग यार्ड बन गया है। भारी वाहन मालिक और ड्राइवर अपनी सुविधा अनुसार बस स्टैंड की रिक्त भूमि का इस्तेमाल कर रहे हैं। नगर पालिक निगम द्वारा जब शहर में सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया था तब इन विशेष बसों के मरमत और रखरखाव संबंधी अन्य कार्यों के लिए प्रतीक्षा बस स्टैंड को सिटी बसों का टर्मिनल बनाया गया था। वर्तमान में सिटी बसों का संचालन सीमित संख्या में किया जा रहा है। प्रतीक्षा बस स्टैंड के भीतर कुछ सिटी बसें पार्क करके रखी गई हैं। जिनका संचालन फिलहाल नहीं हो रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में इसका उपयोग किया जा सकता है।प्रतीक्षा बस स्टैंड का भवन भी अब जर्जर होने की ओर अग्रसर है। कांच व दरवाजे टूट-फूट चुके हैं। इसके इर्द-गिर्द कुछ दुकानें संचालित हैं तो प्रतीक्षा बस स्टैंड के समक्ष बिजली विभाग ने एक सब स्टेशन का निर्माण भी कर दिया है। जिसके बाद से ही इसके शुरू होने की संभावना काफी कम हो गई है। अब इसका इस्तेमाल भारी वाहन के मालिक कर रहे हैं। वे लगातार अपने वाहनों को यहां पार्क करते हैं।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This