प्रिंटिंग प्रेस संचालक, बैंकर्स, आबकारी, आदि विभागों की बैठक आज

Must Read

प्रिंटिंग प्रेस संचालक, बैंकर्स, आबकारी, आदि विभागों की बैठक आज

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू संपादन हेतु 06 अक्टूबर 2023 को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों का बैठक आयोजित किया गया है। वही उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे से 3ः30 बजे तक प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक आयोजित की गई है। इसी प्रकार दोपहर 3ः30 बजे से 4 बजे तक जिले के समस्त बैंकों के अधिकारियों की बैठक रखी गई है। उक्त बैठक में बैंकर्स को ईएसएमएस साफ्टवेयर/एप का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। शाम 4 से 4ः30 बजे तक आबकारी विभाग की बैठक, शाम 4ः30 से 5 बजे तक वाणिज्यकर व आयकर विभाग की बैठक आयोजित की गई है। सभी संबंधित विभाग प्रमुख निर्धारित तिथि व समय पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This