Wednesday, February 11, 2026

प्रेस क्लब परिवार ने जादूगर अजूबा का देखा इंद्रजाल, विशेष शो में जादूगर सम्राट ने दिखाए अनोखे करतब

Must Read

प्रेस क्लब परिवार ने जादूगर अजूबा का देखा इंद्रजाल, विशेष शो में जादूगर सम्राट ने दिखाए अनोखे करतब

कोरबा। जादू कला के क्षेत्र में देश के विख्यात जादूगर सम्राट अजूबा का विश्व प्रसिद्ध इंद्रजाल मैजिक शो का आयोजन 16 फरवरी से शहर के बुधवारी बाजार के पास स्थित जैन मंदिर परिसर भवन में चल रहा है। जहां शनिवार कोरबा प्रेस क्लब परिवार के लिए विशेष शो का आयोजन किया गया। शो देखने के लिए प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में सदस्य सपरिवार पहुंचे। जादूगर सम्राट अजूबा ने 2 घंटे के शो में ऐसे हैरत अंगेज जादू दिखाए कि वहां मौजूद हर किसी के मन को आनंद और सुखद अनुभूति से भर दिया। चमत्कार दृष्टि पटल पर तेज रफ्तार फिल्म की मानिंद शो गुजरती रही। हर एक जादू पर विस्मित होकर पत्रकार व उनके परिवार के सदस्य आनंदित होते रहे। दो घंटे के शो में तालियों की गडग़ड़ाहट और हंसी के जोरदार ठहाके लगे। जादूगर अजूबा ने अपने दो घंटे के शो में कभी दर्शक दीर्घा से पहुंची लडकी को दस फीट ऊपर हवा में उड़ा कर दर्शको को चकित किया तो कभी खाली हाथ से रूपयों की बरसात कर लोगो को हतप्रभ कर दिया। जादूगर सम्राट अजूबा का अंडर वाटर डेथ चैलेंज मैजिक तो ऐसा था जिसे देख दर्शको को अपनी ही आंखो पर भरोसा नहीं हो रहा था कि वो मंच पर जो देख रहें है वह सच है या खुली आंखों से देखा गया कोई सुंदर सपना।
बाक्स
जादूगर सम्राट अजूबा का किया गया सम्मान
जादूगर सम्राट अजूबा की ओर से पत्रकारों व उनके परिवार के सदस्यों को आमंत्रित करते हुए विशेष शो का आयोजन करने और जादू के शो में आमजन को पानी बचाओं, पर्यावरण बचाओं, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं का संदेश देकर जागरूक करने पर कोरबा प्रेस क्लब की ओर से उनकी सराहना की गई। साथ ही क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, सचिव दिनेश राज, वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र कुमार पालीवाल, सदस्यगण मधु डिडवानिया, सत्यनारायण पाल, दीपक साहू, नागेंद्र श्रीवास, अनुप जायसवाल, अरविंद अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर जादूगर सम्राट अजूबा का सम्मान किया।

Loading

Latest News

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण, हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम और छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में...

More Articles Like This