प्रोटोकॉल को किनारे कर कर्मचारियों के बीच पहुंचे अडाणी, 15 हजार करोड़ का होगा निवेश

Must Read

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के पताड़ी पावर प्लांट में उस वक्त उत्साह का माहौल बन गया, जब देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडाणी 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अचानक कर्मचारियों के बीच जा पहुंचे। सुरक्षा घेरा और प्रोटोकॉल को दरकिनार कर जब अडाणी ने ग्राउंड स्टाफ से सीधा संवाद किया तो पूरा परिसर तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। गौतम अडाणी की इस यात्रा का उद्देश्य केवल निरीक्षण नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य का कायाकल्प करना रहा। अडाणी ग्रुप ने प्लांट के तीसरे चरण के विस्तार के लिए 15,000 करोड़ रुपए के निवेश की योजना को अंतिम रूप दिया है। अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट्स 800-800 मेगावाट की दो नई तकनीक आधारित इकाइयां स्थापित होंगी।चौथे चरण की तैयारी की जा रही है।चेयरमैन ने अधिकारियों को भविष्य में दो और अतिरिक्त यूनिट्स लगाने की संभावनाओं पर काम करने का निर्देश दिया है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए 27 फरवरी को सरगबूंदिया में पर्यावरणीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। ग्राउंड जीरो पर अडाणी का एक्शन नजर आया। अडाणी ने कंट्रोल रूम से लेकर कोल हैंडलिंग प्लांट तक का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने न केवल इंजीनियरिंग कार्यों की समीक्षा की, बल्कि परिसर में पौधरोपण कर सस्टेनेबल डेवलपमेंट का संदेश भी दिया। प्रबंधन के अनुसार दूसरे चरण की 660 मेगावाट की इकाइयां इसी साल अप्रैल-मई तक बिजली उत्पादन शुरू कर देंगी। कर्मियों ने कहा कि चेयरमैन का कर्मचारियों के बीच जाकर हाल-चाल पूछना यह दर्शाता है कि अडाणी ग्रुप के लिए मशीनरी के साथ-साथ उसके कर्मचारी भी उतने ही महत्वपूर्ण है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This