Sunday, February 15, 2026

फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

Must Read

फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

कोरबा। एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की लाश घर में फंदे से लटकती हुई मिली। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक बीमारी से परेशान था। वह डॉक्टर से इलाज के बजाय किसी बैगा से इलाज करवा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र के चिकनीपाली गांव का है। बहोरन सिंह मंझवार (45) खेती और मजदूरी का काम करता था। उसके पत्नी और दो बच्चे हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था, अचानक कुछ दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई। शख्स अजीबोगरीब हरकत करने लगा। परिजनों को लगा कि काले जादू का साया है। परिजन व्यक्ति को डॉक्टर के पास न ले जाकर के सीधे गांव के पास किसी बैगा (तांत्रिक) के पास लेकर गए। उसने काला जादू बताया, फिर झाडफ़ूंक शुरू की गई। जहां शख्स की मानसिक स्थिति और बिगड़ गई। वह और ज्यादा बीमार हो गया। मृतक के पुत्र ने बताया कि बुधवार की सुबह वह शौच करने गया था। बहन बाड़ी में काम कर रही थी। मां गांव के पास सब्जी लेने गई हुई थी। वापस लौटीं तो उनकी नजर फांसी के फंदे से लटके पिता के शव पर पड़ी। घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This