फंदे पर लटकी मिली राज मिस्त्री की लाश

Must Read

फंदे पर लटकी मिली राज मिस्त्री की लाश

कोरबा। नकटीखार गांव में रहने वाले एक राज मिस्त्री ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना अंतर्गत नकटीखार गांव निवासी फिरत सिंह मरकाम (35) राज मिस्त्री था। शुक्रवार को उसने घर पर फांसी लगा ली। फंदे पर उसका शव लटकता देखकर परिजन ने पुलिस से सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी कीर्तन बाई ने बताया कि उसका पति को शराब पीने की लत थी। करीब 3 सप्ताह से वह लगातार शराब पी रहा था और काम करने भी नहीं जा रहा था। दिनभर घर पर रहकर नशे में धुत्त रहता था। परिवार चलाने के लिए वह मजदूरी करती है। परिजन ने शराब के नशे की वजह से फिरत सिंह के फांसी लगाने की आशंका जताई है।

Loading

Latest News

गजराज का आतंक, मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, उपार्जन केंद्र में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बचे

कोरबा। कोरबा जिले में हाथी के कारण एक मंडी प्रभारी की जान चली गई। इस घटनाक्रम में उसकी पत्नी...

More Articles Like This