फंदे पर लटकी मिली राताखार बस्ती के युवक की लाश
कोरबा। एक युवक की लाश पेड़ पर फंदे की मदद से लटकी मिली। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मंगलवार की सुबह राताखार बस्ती हसदेव नदी के पास एक पेड़ पर राताखार बस्ती गौरव चौक निवासी बबलू बरेठ की लाश लटकी हुई लोगों ने देखी। नदी के उस पार पेड़ पर फांसी लगाकर उसने जान दे दी। उसने आत्महत्या क्यों की यह तो उसके परिजनों को भी समझ में नहीं आ रहा है। फिलहाल घटना की सूचना दर्री थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि बबलू ने आत्महत्या क्यों की है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
![]()




























