Monday, February 16, 2026

फंदे में लटकी मिली ग्रामीण की लाश

Must Read

फंदे में लटकी मिली ग्रामीण की लाश

कोरबा। गांव के पास के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकती एक ग्रामीण लाश मिली है। सुबह के वक्त कुछ महिलाएं जंगल की ओर जा रही थी। तब उनकी नजर फंदे पर लटकी लाश पर पड़ी। घबराई महिलाए वहां से भाग खड़ी हुई। खबर आम होने के बाद मौके पर लोगो की भीड़ उमड़ गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामला बालको थाना इलाके के भटगांव की है। गांव में रहने वाला रामकुमार पिता गोप सिंह बीती रात अपने परिवार के साथ आराम कर रहा था। सुबह के वक्त वह घर से गायब था। हालाकि वह रोज तड़के दिशा मैदान के लिए नदी जाता था, इसलिए घरवालों को चिंता नही हुई। मगर उस वक्त गांव में सनसनी फ़ैल गई जब पास के जंगल में पेड़ पर लटकते रामकुमार की लाश देखी गई। लकड़ी लेने जा रही महिलाओं की नजर इस पर पड़ी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि रामकुमार के पांच बच्चे हैं। वह कृषि कार्य करता था। परिजनों ने अप्रिय घटना की आशंका जताई है। हालाकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This