फरसवानी सब स्टेशन से 10 गांव को जोड़ने की मांग

Must Read

फरसवानी सब स्टेशन से 10 गांव को जोड़ने की मांग

कोरबा। बिजली वितरण कंपनी के फरसवानी सब स्टेशन से मात्र दो गांव फरसवानी और देवलापाठ को ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके आसपास 10 गांवों को भी जोड़ने की मांग की गई है। जनपद सदस्य रामप्यारे बिझंवार और सरपंच ने कनिष्ठ यंत्री को ज्ञापन सौंपा है। जनपद सदस्य ने कहा कि सब स्टेशन से करीब 10 से 11 गांव को बिजली आपूर्ति करने शामिल किया गया है, लेकिन अभी तक मात्र दो गांवों को ही इसका लाभ मिल रहा है। देवलापाठ के आश्रित गांव तिलाईभाठा की दूरी डेढ़ किलोमीटर है। जिसमें एक ही जंपर है, बाकी गांवों को बरपाली सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति हो रही है। इसकी दूरी 10 से 12 किलोमीटर है। नजदीक में सब स्टेशन होने से आसपास के गांव को भी बिजली आपूर्ति की जानी चाहिए।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This