Monday, February 9, 2026

फर्जी अनुभव के आधार पर नियुक्ति मामले में जांच आदेश का पालन नहीं, कलेक्टर से की गई पुनः शिकायत

Must Read

कोरबा। पूर्व में किये गये फर्जी अनुभव के आधार पर नियुक्त रोजगार सहायक पवन कुमार धीरहे व मनरेगा अधिकारी के ऊपर फर्जी अनुभव जारी कराने के खिलाफ शिकायत की गई थी। शिकायत पर जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आदेश का पालन लगभग एक माह बाद भी नहीं की गई है। जिसे लेकर गंगाराम रात्रे ने पुनः कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की गई है।

शिकायत में कहा गया है कि पूर्व में कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा को 6 अक्टूबर को बिना कार्य तथा बिना मानदेय प्रदान किये फर्जी अनुभव प्रणाम पत्र जारी कराने वाले मनरेगा अधिकारी के ऊपर जाँच कर दोषी अधिकारी के ऊपर कड़ी कार्यवाही किये जाने तथा फर्जी अनुभव के आधार पर नियुक्त रोजगार सहायक पवन कुमार धीरहे को बर्खास्त कर मानदेय राशि वसूल किये जाने की शिकायत की गई थी। जिसके संबंध में पुनः 29 दिसंबर को जनदर्शन टोकन क्रमांक 205012002755 नियुक्त जाँचकर्ता अधिकारी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के संबंध में शिकायत की गई थी। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा को निर्देशित कर जाँच प्रतिवेदन अभिमत एव अनुशंसा के साथ 07 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के लिये कहाँ गया था। लेकिन आज लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी आदेश का पालन नहीं किया जा रहा हैं। इसलिए क्षुब्ध होकर निवेदन हैं कि रोजगार सहायक पवन कुमार धीरहे तथा मनरेगा अधिकारी के ऊपर कुटरचित अनुभव प्रणाम पत्र के लिये बीएनएस के विभिन्न धाराओं से आपराधिक, षड़यंत्र पूर्वक वास्तविक तथ्यों को छुपाकर फर्जी अनुभव जारी कराकर उसे उपयोग में लाये सम्बंधित कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This