Friday, February 13, 2026

फर्जी माइनिंग अफसर ने की 10 हजार की उगाही

Must Read

फर्जी माइनिंग अफसर ने की 10 हजार की उगाही

कोरबा। खुद को माइनिंग अफसर बताकर एक ट्रैक्टर चालक से 10 हजार रुपए की अवैध उगाही के आरोप में पुलिस ने एक युवक पर भयादोहन का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि कटघोरा थानांतर्गत ग्राम ललमटिया का रहने वाला लखनलाल पटेल ट्रैक्टर चालक है। उसने पुनीत दुबे नाम के व्यक्ति पर धमकी देकर 10 हजार रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाया है। दुबे का आरोप है कि दो नवंबर सुबह 11 से 11.30 बजे के बीच पुनीत उसके पास पहुंचा। खुद को माइनिंग अधिकारी बताया। ट्रैक्टर पर कार्रवाई करने की धमकी देते हुए रुपए की मांग किया। डरा धमका कर 10 हजार रुपए वसूल लिया।पटेल ने अपने स्तर पर छानबीन किया। इसमें पता चला कि पुनीत कथित तौर पर खुद को कभी पत्रकार तो कभी माइनिंग अफसर बताता है। उसने घटना की सूचना कटघोरा थाना को दिया। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This