Monday, February 23, 2026

फसलों में बंकी, तना छेदक का प्रकोप बढ़ा

Must Read

फसलों में बंकी, तना छेदक का प्रकोप बढ़ा

कोरबा। जिले में खंड बारिश हो रही है। इसकी वजह से सिंचाई के लिए पानी की डिमांड बढ़ गई है। किसान धान की फसल में बीमारी लगने से परेशान हैं। अभी बंकी, तना छेदक का प्रकोप अधिक है। किसान फसल को बचाने दवा का छिडक़ाव कर रहे हैं। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में एक सप्ताह से बारिश थम गई थी। शनिवार को जरूर कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है, लेकिन बरपाली तहसील क्षेत्र में कम बारिश के कारण पानी की मांग बढ़ गई है। जांजगीर-चांपा और रायगढ़ से भी पानी की मांग बढ़ रही है। अभी दायीं तट नहर में 3516 क्यूसेक और बांयी तट नहर में 3152 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसी तरह जलाशयों से भी पानी छोड़ रहे हैं। खेत भी अब सूखने लग गए हैं।धान की फसल में कई स्थानों पर माहो, बंकी और तना छेदक का प्रकोप होने के कारण दवा का छिडक़ाव करना पड़ रहा है। बरपाली के साथ उमरेली, अमलडीहा सुखरीकला क्षेत्र में अधिक बीमारी लगी है।अमलडीहा के रामकीर्तन ने बताया कि कटुवा रोग लगने के कारण धान की फसल चौखट हो रही है। इस बार खेती लेट हो गई है। सावन के समय धूप नहीं निकली थी। अब जाकर धूप निकलने से थोड़ी राहत है, लेकिन खेत सूख गए हैं। इस वजह से पानी की डिमांड भी बढ़ गई है। किसानों को बीमारी के अनुसार दवा छिडक़ाव करने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारियों को भी नजर रखने कहा गया है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This