Sunday, March 1, 2026

फसल को रौंदकर तीन हाथियों का दल पहुंचा बनिया

Must Read

फसल को रौंदकर तीन हाथियों का दल पहुंचा बनिया

कोरबा। वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज के सेमरहा सर्किल अंतर्गत हरदेवा, सेमरहा व गाड़ागोड़ा में 10 किसानों की फसल को रौंदकर तीन हाथियों का दल बनिया पहुंच गया। हाथियों के इस दल को आज सुबह यहां के जंगल में विचरण करते हुए देखा गया। तत्पश्चात् इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई जिस पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है। बनिया व आसपास के गांवों में मुनाद करा दी गई है। 46 हाथियों का दल अभी भी केंदई रेंज के कोरबी सर्किल अंतर्गत लालपुर-कापानवापारा में डेरा डाले हुए हैं। हाथियों का दल फिलहाल शांत है। क्षेत्र में फसलों को मामूली नुकसान करने के अलावा कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है। वन अमला द्वारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में विचरणरत हाथियों की सतत निगरानी की जा रही है। इधर कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज के गीतकुआरी ने सक्रिय तीन हाथियों ने बीती रात धरमजयगढ़ परिक्षेत्र का रूख कर लिया है। जबकि कुदमुरा के जंगल में एक लोनर हाथी अभी भी विचरण कर रहा है। लोनर हाथी ने उत्पात मचाते हुए धान की फसल को रौंद दिया है।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This