Monday, March 2, 2026

फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश

Must Read

फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश

कोरबा। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मायके वालों का आरोप है कि पति का अन्य किसी युवती से संबंध होने के कारण घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े हो रहे थे।मामला उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव का है। जानकारी के मुताबिक कविता जायसवाल (24 साल) का मायका पदमपुर मुंगेली जिला में है? तरदा निवासी कामेश जायसवाल के साथ कविता जायसवाल की 2 साल पहले रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी। भाई अभिषेक जायसवाल ने बताया कविता की शादी के 6 महीने तक दोनों के बीच संबंध अच्छे रहे। उसके बाद पति कामेश जायसवाल की करतूत सामने आने लगी। बताया जा रहा है कि पति के अन्य युवती से संबंध होने के कारण घर मे कलह का वातावरण बना हुआ था। 2 महीने से कविता पर इसी के चलते अत्याचार हो रहे थे। इससे पहले समस्या को हल करने के लिए मायके और ससुराल के लोगों ने कविता के पति को समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन कोई नतीजे नहीं निकल सके। कविता के भाई ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा का किसी दूसरे युवती के साथ अवैध संबंध था। इसके बाद से दोनों के बीच में अक्सर विवाद होते रहता था। बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं मानता था। किसी दूसरी लडक़ी को लेकर घूमता है। इस बात पर कविता ने बार-बार आपत्ति जताई लेकिन वो नहीं माना और परेशान थी। इसके चलते उसकी बहन ने यह कदम उठाया है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This