Saturday, February 14, 2026

फांसी के फंदे पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश

Must Read

फांसी के फंदे पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश

कोरबा। उरगा क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की खेत में स्थित पेड़ पर लटकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह खेत पर काम करने आए लोगों ने पेड़ पर लटकी लाश की सूचना पुलिस को दी। उरगा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। घटना उरगा थाना क्षेत्र ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई की है। प्रेमी जोड़े की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना स्थल से पर्स, रुमाल और एक बाइक मिली है, जिसके आधार पर मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। आसपास गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This