Wednesday, February 18, 2026

फाइबर केबल चुरा ले गए चोर

Must Read

फाइबर केबल चुरा ले गए चोर

कोरबा। शहर के सीएसईबी चौक से टीपीनगर चौक तक लगे फाइबर केबल की चोरी कर ली गई। मामले में कंपनी की ओर से किए गए रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संदेहियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर के मानस नगर निवासी ज्योति विश्वकर्मा एक इंटरटेंमेंट कंपनी की ऑफिस हैड है। उसने सीएसईबी चौकी में रिपोर्ट लिखाई है।उसके मुताबिक कंपनी ने शहर में फाइबर केबल लगाया है। इनमें से सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक तक लगा केबल चोरी कर लिया गया। उक्त केबल की कीमत करीब साढ़े 10 हजार रुपए बताई गई। रिपोर्ट में कंपनी में ही पूर्व में काम करने वाले प्रभात यादव, मोहित केवट, पंकज तिवारी पर केबल चोरी करने का संदेह जताया है। प्राथी ज्योति विश्वकर्मा के मुताबिक उक्त लोग पहले भी केबल चोरी करते हुए देखे गए थे, तब उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया था।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This