Wednesday, February 11, 2026

फाटक मार्ग पर हिचकोले खा रहे वाहन, वाहन चालक गिरकर हो रहे घायल

Must Read

फाटक मार्ग पर हिचकोले खा रहे वाहन, वाहन चालक गिरकर हो रहे घायल

कोरबा। फाटक पर जर्जर मार्ग से वाहन हिचकोले खाते गुजर रहे हैं। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। खासकर ट्रेन गुजरने के बाद जब भीड़ अधिक होती है तो खतरा और भी बढ़ जाता है। ऐसा लगता है कि हादसे के बाद ही ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रेलवे क्रासिंग की दुर्दशा को गंभीरता से लेने की मानसिकता में अधिकारी नहीं हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आए दिन यहां से आवाजाही के दौरान लोग वाहन समेत गिर पड़ रहे हैं। लगातार यह मसला सामने आने के बाद भी ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी गई है। नगर निगम क्षेत्र में यह इलाका शामिल है। चौराहे के पास से रेलवे ट्रैक गुजरा हुआ है। इसके माध्यम से सीएसईबी और बालको प्लांट के लिए कोयला ढोने वाली मालगाडिय़ां चलाई जा रही है। दिन भर में 25-30 बार कोयला मालगाड़ी का संचालन यहां से हो रहा है। रेलवे क्रासिंग पर भारी दबाव होने के नतीजन ट्रैक के दोनों तरफ बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और सडक़ नाम की चीज गायब सी हो गई है। बड़ा हिस्सा गड्ढों में तब्दील होने के कारण आवागमन पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। हर दिन यहां पर लोग दुस्वारियां झेलने को मजबूर हैं। इस चक्कर में कई प्रकार की चुनौतियों से उन्हें जूझना पड़ रहा है और अस्पताल के खर्चे भी बढ़ रहे हैं। जिस तरह से हालात बने हुए हैं उसे देखते हुए ऐसा महसूस होता है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार नगर निगम के साथ-साथ उन औद्योगिक प्रबंधनों के द्वारा किया जा रहा है, जिनके उपर रेलवे ट्रैक के आसपास के हिस्से की सडक़ का मेंटेनेंस कराने की जिम्मेदारी है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This