Thursday, February 12, 2026

फुटपाथ पर कब्जा करने वालों को तीन दिन का अल्टीमेटम, फिर होगी कार्रवाई

Must Read

फुटपाथ पर कब्जा करने वालों को तीन दिन का अल्टीमेटम, फिर होगी कार्रवाई

कोरबा। अपने दुकानों की दुकानदार फुटपाथ पर सजाकर सडक़ की सूरत बिगाडऩे पर तुले दुकानदारों पर अर्से बाद निगम प्रशासन ने नजर तिरछी की है। सरकार बदलने के बाद एक्टिव मोड पर आए अफसरों ने अल्टीमेटम जारी किया है। अगर तीन दिन में फुटपाथ खाली न किया तो निगम अमला पहुंचकर कार्रवाई करेगा और इस कब्जे को खाली कराया जाएगा।
फुटपाथ पर दुकान सजाने वालों पर निगम प्रशासन कार्रवाई का डंडा चलाने की तैयारी कर रहा है। सरकार बदलने के बाद पहली बार निगम के अफसर एक्टिव दिखाई दिए हैं। नगर निगम ने कोरबा के पुराना बस स्टैंड मुख्य मार्ग के फुटपाथ पर लगे ठेले और दुकानों को हटाने के लिए पत्र जारी करते हुए 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस बेदखली आदेश के बाद ठेला को दुकान बनाने वाले कारोबारियों में ह?कंप मच गया है। उल्लेखनीय होगा कि प्रदेश में सरकार बदलते ही स?क पर दुकान सजाकर ट्रैफिक जाम करने वाले कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई का बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसी क?ी में नगर पालिक निगम कोरबा ने पुराना बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर फुट पाथ पर बने ठेला नुमा गुमटियों को पक्का कर अन्य दुकानदारी चलाने वाले कारोबारियों को धारा 302 ( 2) के तहत नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में 3 दिन के भीतर कब्जा हटाने कहा गया है। दिए गए वक्त में दुकान न हटाने पर निगम खुद बेदखली की कार्रवाई कर सकती है। बहरहाल निगम के नोटिस जारी होने के बाद स?क पर दुकान सजाने वाले कारोबारी में लम्बे समय बाद ह?कंप मच गया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This