Friday, February 6, 2026

फेंगल चक्रवात से धान कटाई का काम प्रभावित

Must Read

फेंगल चक्रवात से धान कटाई का काम प्रभावित

कोरबा। बेमौसम हुई बारिश से की वजह से किसानों को खासा परेशानी हुई। बदले मौसम में ऐसे किसान ज्यादा परेशान हुए जो धान कटाई नहीं कर पाए थे। जिले के कई क्षेत्रो में अधिकांश किसानों के द्वारा धान की कटाई नहीं की गई है। वहीं कुछ किसानों के द्वारा कटाई तो की गई है, लेकिन मिसाई नहीं की गई है। उनका धान खलिहान में ही रखा हुआ है। अब जब बेमौसम बारिश हुई तो ऐसे किसानों की परेशानी बढ़ गई।
पिछले तीन दिनों से जिले में चक्रवाती तूफान फेंगल का असर रहा। इसके असर से शुक्रवार से ही आसमान पर बदलों का डेरा लगना शुरू हो गया था। जबकि शनिवार को इसका असर पूरी तरह रहा। शनिवार की दोपहर से रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जो कई स्थानों में रात तक नहीं थमी। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। इसी तरह की स्थिति रविवार को भी रही। रिमझिम बारिश का दौर पूरे दिन के साथ देर रात तक रही। सोमवार की सुबह भी घटा छाई रहीं। हालांकि बारिश थम गई, लेकिन आसमान पर बादलों का डेरा दिन भर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों से बादल छटना शुरू होगा। वहीं बुधवार को आसमान पूरी तरह से साफ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान से बादल छंटने के साथ ही बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

Loading

Latest News

वार्षिक परीक्षा पद्धति से पहले के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी

कोरबा। सेमेस्टर परीक्षा के साथ ही अब वार्षिक परीक्षा पद्धति से पहले के कार्यक्रम का शेड्यूल अटल बिहारी वाजपेयी...

More Articles Like This