कोरबा। कोरबा-कुसमुंडा फोरलेन सड़क और ओवरब्रिज निर्माण कार्य में देरी को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। जिसे लेकर एक बार फिर आंदोलन होने जा रहा है। वार्ड पार्षद ने 24 मार्च को इमलीछापर चौक में चक्काजाम की चेतावनी दी है। नगर पालिक निगम वार्ड 63 की पार्षद गीता गभेल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि लगभग 6 वर्षों से कोरबा-कुसमुंडा फोरलेन निर्माण कार्य शुरू हुआ है, जो अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है। इमलीछापर चौक में बनने वाले ओवरब्रिज का काम भी एक वर्ष से बंद पड़ा हुआ है। दोनों ही कार्यों के बंद होने से इमलीछापर चौक से लेकर कुचेना मोड़ तक जाम लग रहा है। बीते बारिश के मौसम में यहां आवाजाही में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कई बार अधूरे पडेÞ निर्माण कार्य को शुरू कर आम लोगों को राहत दिलाने की मांग की जा चुकी है। लोगों को हर दिन हो रही असुविधा को देखते हुए 24 मार्च को इमलीछापर चौक में अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा। पार्षद ने कहा कि आंदोलन तब तक चलेगा जब तक कार्य शुरू नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा।
![]()

