Friday, March 14, 2025

फ्लोरा मैक्स के खिलाफ बढ़ता जा रहा गिरफ्तारी का दायरा, टॉप-10 टीम लीडर पर भी पुलिस ने कसा शिकंजा

Must Read

फ्लोरा मैक्स के खिलाफ बढ़ता जा रहा गिरफ्तारी का दायरा, टॉप-10 टीम लीडर पर भी पुलिस ने कसा शिकंजा

कोरबा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर कर्जदार बनाने वाली फ्लोरा मैक्स कंपनी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने अब फ्लोरा मैक्स के टॉप-10 टीम लीडर को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें सभी महिलाएं हैं। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर भेज दिया गया। फ्लोरा मैक्स में महिला निवेशकों से लगभग 125 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फ्लोरा मैक्स के डायरेक्टर अखिलेश सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन दिन तक रिमांड पर लिया। उससे कई सवाल पूछे गए। सोमवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने अखिलेश को कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया। इस बीच पुलिस ने फ्लोरा मैक्स कंपनी से जुड़ीं टॉप-10 टीम लीडरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें सभी महिला हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं से संपर्क किया। उन्हें फ्लोरा मैक्स में निवेश के लिए यह कहते हुए प्रेरित किया कि पैसे निवेश करने पर हर माह घर बैठे कमाई होगी। कई महिलाएं जो फ्लोरा के लिए टॉप-10 टीम लीडर का काम करती थीं उन्होंने निवेश के लिए तैयार होने पर दूसरी महिलाओं से पैसे लिए और इस पैसे को कंपनी में जमा करने के बजाय अपने पास रखा। इस तरीके से टॉप-10 टीम लीडर में काम करने वाली महिलाओं ने आर्थिक लाभ प्राप्त किया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फ्लोरा मैक्स कंपनी का संचालक अखिलेश कागजों में नहीं है बल्कि अखिलेश का भाई राजू सिंह फ्लोरा मैक्स का डायरेक्टर ऑन पेपर है। पुलिस अब उसकी भी पतासाजी कर रही है। मामला सामने आने के बाद से फ्लोरा के निवेशकों में हडक़ंप मचा हुआ है। कंपनी ने सबसे ज्यादा महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया है। गिरोह ने कोरबा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिला टीम लीडरों की मदद से अपना जाल फैलाया और उनसे मोटी रकम प्राप्त किया।

Loading

Latest News

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत कोरबा। जिला पंचायत सदस्य के रूप में ऐतिहासिक...

More Articles Like This