बंद रेलवे फाटक पार ना करने किया गया जागरूक
कोरबा। अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर चल रहे साप्ताहिक अभियान के तहत वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन के निर्देशन पर संरक्षा विभाग एवं सिविल डिफेंस के नागरिक सुरक्षा निरीक्षक घनश्याम विश्वकर्मा, जी पी जायसवाल एवं स्काउट गाइड के टीम द्वारा समपार फाटक संख्या सीजी-28 (नहर फाटक), सीजी-29 (पवन टाकिज फाटक) ट्रांसपोर्ट नगर फाटक एवं कोरबा रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत आम नागरिकों को यह समझाया गया कि समपार फाटक खुले होने की अवस्था में ही पार करें, कभी- भी बंद समपार फाटक पर नीचे से या बगल की रास्ते से जाने का जोखिम नहीं उठाये। इससे आपको और आपके परिवार को नुकसान हो सकता है7 इसके अलावा मंडल के विभिन्न फाटकों एवं स्टेशन पर सिविल डिफेंस की टीम एवं स्काउट गाइड के टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों एवं यात्रियों को संरक्षित समपार फाटक पार करने के बारे मे बताया गया अथवा संरक्षा निर्देशित पर्चे बांटे गये।
![]()




























