बच्चों का अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया में किया अपलोड, एक युवक गिरफ्तार

Must Read

बच्चों का अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया में किया अपलोड, एक युवक गिरफ्तार

कोरबा। पुलिस नई चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने बच्चों का अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले इतेश सिंह पिता सुरेश कुमार सिंह निवासी नया रिस्दा अम्बेडकर चौक भदरापारा बालकोनगर को पकड़ा गया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी को निर्देश दिया गया था कि अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जाए। जिस पर पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से प्राप्त सीपीडब्ल्यूसी योजना अंतर्गत भारत सरकार, गृह मंत्रालय के एन.सी.आर.बी. शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साइबर टिप लाइन पर बाल्को पुलिस के द्वारा प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अपराध कमांक 323/2024 धारा 67,67ख आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी के धरपकड हेतु एक टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा सायबर सेल से प्राप्त डिटेल पर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This