बड़ी संख्या में बनी है हाथियों की मौजूदगी

Must Read

बड़ी संख्या में बनी है हाथियों की मौजूदगी

कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में शनिवार रात धरमजयगढ़ वन मंडल से हाथियों का झुंड पहुंचा था। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग ने आसपास के 10 गांवों में मुनादी कराई। चार हाथियों का झुंड गीतकुंवारी के आसपास घूम रहे हैं, जबकि दो हाथी कुदमुरा के पास में ही घूम रहे हैं । इनके लबेद, कलमीटिकरा, चिचिया व जिल्गा की ओर जाने की संभावना है। कटघोरा वन मंडल में 54 हाथी हैं। जिसमें 52 हाथी पसान रेंज के तनेरा और दो दंतैल सेन्हा जंगल में घूम रहे हैं। हाथियों का झुंड धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है।वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर आसपास गांव में लोगों को सतर्क कर रही है।

Loading

Latest News

कोरबा में 3.34 करोड़ का अमानक चावल खपाने का खुलासा, विपक्ष का वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को कोरबा जिले में अमानक चावल की खरीदी का मामला छाया...

More Articles Like This