Thursday, February 5, 2026

बढऩे लगे हरी सब्जियों के दाम, बिगड़ रहा रसोई का बजट

Must Read

बढऩे लगे हरी सब्जियों के दाम, बिगड़ रहा रसोई का बजट

कोरबा।।मानसून के जल्द सक्रिय होने की उम्मीद है।। इसके साथ ही मार्केट में सब्जी के दाम बढऩे लगे हैं। लोकल बाडिय़ों से आवक कम होने को इसका कारण माना जा रहा है। मंहगाई से फिर रसोई का बजट बिगडऩे लगा है। शहर के बाजार में पालक, लालभाजी, कोचाई, मूली और भिंडी जैसे बहुत सी सब्जियों की आवक घट गई है। जिसके कारण दाम में उछाल आ गया है। सब्जी कारोबारी बताते है कि सब्जी भाजी में लगातार उतार-चढ़ाव देखने मिल रहा है। 15 दिन पहले के मुकाबले गोभी, टामाटर, शिमला मिर्ची, भाटा आदि के दाम बढ़ गए है। 15 दिन पहले इनके दाम 10 से लेकर 20 रुपए तक कम थे। उन्होंने बताया कि जिस दिन आवक अधिक होती है उस दिन दाम थोड़ा कम हो जाते हैं, लेकिन बारिश में अब दाम कम नहीं होंगे। टमाटर की कीमत भी बढक़र 40 से 50 रुपए पहुंच गई है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This