बदली छाए रहने से ठंड का एहसास कम
कोरबा। रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने से भले ही कड़ी धूप से राहत मिली, पर उमस भरी गर्मी परेशानी बढ़ाती ही रही। रात में भी ठंड का अहसास नहीं हुआ। बता दें कि दो दिन पहले न्यूनतम तापमान जहां 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, वह एक बार फिर से बढ़ कर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लिहाजा पिछले दिनों ठंड से बचने लोगों से स्वेटर, जैकेट निकाल लिए थे, अब फिर से उसे रख दिए हैं। इधर अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के कम नहीं हो रहा हे। रविवार को अधिकतम तापमान 30 .4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भले ही तापमान में ठंड के मौसम के अनुरूप गिरावट नहीं आई है, पर ठंड के मौसम का आगमन जरूर हो गया है। तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पडऩे लगा है। यही वजह है कि अस्पतालों में एक बार फिर सर्दी-खांसी, बुखार के मरीजों की लंबी कतार लगने लगी है। 3दिन तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी आसमान में आंशिक बादल छाए रहने से 3 दिन न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की उम्मीद कम है। उसके बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढऩे की संभावना है।
![]()

