Saturday, January 24, 2026

बदली छाए रहने से बढ़ा तापमान

Must Read

कोरबा। जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन भर बदली छाई रही। इस वजह से अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। 2 डिग्री तापमान बढऩे के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन तक मौसम साफ रहेगा। 2 दिन बाद फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। रात के साथ ही दिन में भी कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा छा रहा है। इस वजह से भी तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। अभी अधिकतम तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। न्यूनतम तापमान जरूर 1 से 2 डिग्री गिर सकता है। पाली, पोड़ी-उपरोड़ा और कोरबा ब्लॉक के वनांचल क्षेत्रों में अभी भी न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। इसके कारण रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने ग्रामीण अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Loading

Latest News

26 जनवरी को मंत्री श्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण,गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शन

कोरबा 23 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन,...

More Articles Like This