Monday, February 23, 2026

बनारस के तर्ज पर होगा हसदेव महाआरती-राहुल चौधरी, 30 हजार से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल, बनारस से आएंगे पंडित कराएंगे आरती

Must Read

बनारस के तर्ज पर होगा हसदेव महाआरती-राहुल चौधरी, 30 हजार से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल, बनारस से आएंगे पंडित कराएंगे आरती

कोरबा। हिंदू क्रांति सेना के द्वारा सर्वमंगला मंदिर घाट पर देव दीपावली के उपलक्ष्य में हसदेव महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इसे बनारस के देव दीपावली की गंगा आरती की तर्ज पर कराया जा रहा है। आयोजन की तैयारी में समिति के कार्यकर्ता पिछले एक महीने से लगे हुए हैं। आरती की तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। हसदेव महाआरती का आयोजन 27 नवंबर की शाम 5 बजे से होगा और सर्वमंगला मंदिर घाट को बनारस की तर्ज पर सजाया जा रहा है। बनारस से पंडित भी इस आरती के लिए कोरबा आ रहे हैं। उक्त जानकारी हिंदू क्रांति सेना के अध्यक्ष राहुल चौधरी प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी। श्री चौधरी ने बताया कि पूजा और हवन स्थानीय ब्राम्हणों द्वारा कराया जाएगा। बनारस की देवदीपावली और गंगा आरती विश्व प्रसिद्ध है इसीलिए हसदेव महाआरती करने के लिए बनारस से ही पंडित आएंगे। पिछले साल भी हिंदू क्रांति सेना ने सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव महाआरती का भव्य आयोजन किया था, लेकिन इस साल की हसदेव महाआरती काफी खास होगी। इस बार के हसदेव महा आरती में दर्री, बालको, कुसमुंडा, कटघोरा, पाली एवं उरगा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे कोरबा व आस पास के जिलों से भी श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। पिछले साल 20 हजार के आस-पास श्रद्धालु हसदेव महा आरती में शामिल हुए थे। राहुल चौधरी ने बताया कि हसदेव महा आरती को सफल बनाने के लिए 100 से अधिक कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं। हसदेव महा आरती में मुख्य आकर्षण के केंद्र में 11 हजार दीप प्रज्वलन, 21 सौ दीपदान, 51 लीटर दूध में दुधाभिषेक, 51 मीटर चुनरी भेंट, बनारस के पंडितों द्वारा महा आरती, भव्य आतिशबाजी, साउंड एवं साइट शो, लेजर लाइट शो, भजन संध्या, पुष्प वर्षा के अलावा झांकी व ब्राहमणों द्वारा शंखनाद होगा। पिछले साल महाआरती में प्रशासन व पुलिस का काफी सहयोग प्राप्त हुआ था। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस सुरक्षा के साथ साथ ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मौके पर जुटे रहेंगे। प्रेसवार्ता में जितेन्द्र सारथी, रोहित असरानी मौजूद थे।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This