Sunday, February 8, 2026

बरबसपुर के समीप स्क्रैप यार्ड में संयुक्त टीम का छापा, 12 सौ टन कबाड़ जब्त

Must Read

कोरबा। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बरबसपुर बाईपास मार्ग स्थित स्क्रैप यार्ड में दबिश दी। टीम को तलाशी के दौरान करीब 30 लाख रूपए कीमती 12 सौ टन कबाड़ बरामद किया। जिसमें वाहनों के कलपुर्जे व अन्य सामान शामिल थे। यह यार्ड अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। टीम ने पंचनामा तैयार कर स्क्रैप यार्ड को शील कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एएसपी लखन पटले व नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में बीते दिनों कोरबा के अलावा दर्री, कटघोरा सहित अन्य स्थानों में दबिश दी गई। पुलिस व प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से चल रहे कबाड़ के गोदाम को सील भी कर दिया। इसके बावजूद उरगा थाना क्षेत्र के बरबसपुर बाइपास मार्ग में अवैध रूप से स्क्रैप यार्ड का संचालन किया जा रहा था। जिसकी सूचना मुखबीर ने पुलिस को दी। मुखबीर की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आला अधिकारियों के निर्देश पर स्क्रैप यार्ड में दबिश दी गई। जब यार्ड की तलाशी ली गई तो वाहनों के कलपुर्जे व लोहे के सामान भारी मात्रा में रखे मिले। पुलिस ने स्क्रैप यार्ड के संचालक प्लाट नंबर 23 टीपी नगर निवासी नूर आलम 33 वर्ष से दस्तावेज की मांग की। वह पुलिस के सामने किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। लिहाजा पुलिस ने करीब 30 लाख रूपए कीमती 1200 टन कबाड़ को अवैध होने की आशंका पर जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा जब्त सामान में भारी मात्रा में ट्रेलर व डाला बॉडी ट्रक के अलावा लोहे के सामान थे। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम भी मौके पर मौजूद थी। निगम की टीम ने पंचनामा तैयार कर स्क्रैप यार्ड को सील कर दिया है।

Loading

Latest News

अंतिम तिमाही में उत्पादन व डिस्पैच को गति देने पर जोर, एसईसीएल सीएमडी एक्शन मोड में, मेगाप्रोजेक्ट्स का किया निरीक्षण

कोरबा। अंतिम तिमाही में कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच बढ़ाने के उद्देश्य से एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन कोरबा स्थित कंपनी...

More Articles Like This