बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन
बांकी मोंगरा क्षेत्र में स्थित माँ सतचंडी के पावन दरबार में इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेला 19 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
मेले में माँ सतचंडी के दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचेंगे और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। मेले को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया है।
मेले में इस बार आकर्षक झूले, बच्चों के मनोरंजन के साधन और मीना बाजार विशेष आकर्षण रहेंगे। मीना बाजार में विभिन्न प्रकार के घरेलू सामान, खिलौने, श्रृंगार सामग्री और स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें सजेंगी, जिससे मेले की रौनक और बढ़ जाएगी।
मेला आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित मेले में पहुंचकर माँ सतचंडी के दर्शन करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दें। पूरे क्षेत्र में इस भव्य मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
![]()

