बांगो बांध के दो गेट बंद, एक से छोड़ा जा रहा पानी

Must Read

बांगो बांध के दो गेट बंद, एक से छोड़ा जा रहा पानी

कोरबा। जल संसाधन विभाग ने 10 दिनों के भीतर दूसरी बार बांगो बांध के गेट को खोल दिया है। अधिक बारिश होने पर बांध के तीन गेट से प्रति सेकंड 20 हजार 837 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा था। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पानी की आवक में कमी के कारण शुक्रवार को सुबह 7 बजे जलस्तर 358.13 मीटर पर आ गया था। गेट संख्या 8 और गेट संख्या 4, जो 0.10-0.10 मीटर खुले थे, उसे सुबह 7 बजे बंद कर दिया गया एवं गेट संख्या 6 को 0.40 मीटर खुला रखा गया है। परिणामस्वरूप, रेडियल गेटों से कुल डिस्चार्ज 3554 क्यूसेक से घटकर 2340 क्यूसेक हो गया। वर्तमान में गेट संख्या 6 खुला हैं और जलविद्युत संयंत्रों की तीन इकाइयाँ पूरी क्षमता से चल रही हैं। इसमें 9000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार सुबह 7 बजे मिनीमाता बांगो बांध से कुल डिस्चार्ज 11370 क्यूसेक था, पानी की आवक कम होने पर आवश्यकतानुसार गेट से डिस्चार्ज कम व बन्द किया जाएगा।

Loading

Latest News

कोरबा में 3.34 करोड़ का अमानक चावल खपाने का खुलासा, विपक्ष का वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को कोरबा जिले में अमानक चावल की खरीदी का मामला छाया...

More Articles Like This