Saturday, February 14, 2026

बाइक का टायर फटा, गिरकर चालक की मौत

Must Read

बाइक का टायर फटा, गिरकर चालक की मौत

कोरबा। चलती बाइक का टायर फट गया। बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रेलर से टकराई। इसमें बाइक चालक को गंभीर चोटें आई। उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना रविवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। ग्राम बांधाखार स्थित कारखाना में काम करने भरत पटेल उम्र 25 वर्ष पिता कौशल पटेल बाइक से जा रहा था। दीपका-पाली मार्ग पर बांधाखार के पास चलती बाइक के सामने का टायर फट गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रेलर से टकरा गई। घटना में भरत के सिर पर गंभीर चोटें आई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक के टायर के फटने का कारण स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी में तापमान अधिक होने के कारण टायर गर्म हो गया होगा। हवा अधिक होने से टायर फट गया होगा। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। बताया जाता है कि भरत के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा एक साल की बेटी भी है। भरत की मौत से अब उसकी पत्नी पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This