Tuesday, February 17, 2026

बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक से की लूटपाट

Must Read

बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक से की लूटपाट

कोरबा। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की रात एक युवक से लूटपाट और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक पीडि़त युवक सडक़ किनारे टॉयलेट करने रुका हुआ था। इस दौरान यह घटना घटी। सीएसईबी चौकी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मामला सिविल लाइन पुलिस थाना के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर का है। लूट का शिकार हुए व्यक्ति का नाम मनीष सोनी है। वह विशाल होंडा कंपनी में काम करता है। मनीष ने बताया कि शुक्रवार की रात 8 बजे के बाद काम कर वह घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान स्टेडियम रोड सीएसईबी चौकी से महज 500 मीटर पर सडक़ किनारे टॉयलेट करने के लिए रुका था। टॉयलेट करने के बाद वह पीछे मुडऩे ही वाला था, तभी बाइक में सवार तीन युवक आए और मोबाइल को लूटने का प्रयास कर रहे थे। पीडि़त मनीष ने जब बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मोबाइल लूट कर तुरंत फरार हो गए। आरोपियों ने तेज सिंह मोटर ड्राइविंग स्कूल के सामने वारदात को अंजाम दिया है। मनीष ने बताया कि लूट की वारदात के दौरान लोगों की आवाजाही भी हो रही थी लेकिन किसी ने लुटेरों को पकडऩे की कोशिश नहीं की। इसके बाद मनीष ने सीएसईबी चौकी पुलिस पहुंच घटनाक्रम की जानकारी दी। सीएसईबी चौकी पुलिस तुरंत हरकत में आई।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This