Monday, February 16, 2026

बाइक सवार दंपती हुए हादसे का शिकार, पत्नी की मौत, गंभीर हालत में पति लड़ रहा जिंदगी और मौत से जंग

Must Read

बाइक सवार दंपती हुए हादसे का शिकार, पत्नी की मौत, गंभीर हालत में पति लड़ रहा जिंदगी और मौत से जंग

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में लोग गंभीर रूप से घायल होने के साथ ही अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही मामले में दीपका क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरकी निवासी वीर सिंह 55 वर्ष अपनी पत्नी अकेली बाई सिरोठिया 50 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर सिरकी मोड से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि पीछे बैठी अकेली बाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल वीर सिंह को आनन-फानन में गेवरा एनसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोसाबाड़ी स्थित निजी अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जाता है कि दंपती परिवार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने सिरकी गए हुए थे। रात लगभग 12.30 बजे वे वापस घर लौट रहे थे। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले में विवेचना की जा रही है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This