Tuesday, February 17, 2026

बाघिन ने बछड़े पर किया हमला

Must Read

बाघिन ने बछड़े पर किया हमला

करना। बाघिन का आतंक बढ़ता जा रहा है। उसने पसान के जंगल में एक बछड़ा का शिकार किया। विभाग का कहना है कि बाघिन एतमानगर वन परिक्षेत्र से धीरे-धीरे फिर पसान के रास्ते अचानकमार टायगर रिजर्व की तरफ बढ़ रही है। हफ्ते भर से बाघिन कटघोरा वनमंडल में विचरण कर रही है। इस पर वन विभाग की ओर से नजर रखी जा रही है। विभाग ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है जब बाघिन ने किसी पालतू मवेशी का शिकार किया है। इसके पहले बाघिन ने जंगली सूअर और अन्य जानवरों का शिकार किया था। बाघिन की स्थिति से आसपास के ग्रामीणों को अवगत कराया जा रहा है। जिस क्षेत्र के जंगल में बाघिन विचरण कर रही है। उन गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This