Tuesday, February 10, 2026

बाजार में आलू, प्याज और टमाटर सब महंगा

Must Read

बाजार में आलू, प्याज और टमाटर सब महंगा

कोरबा। जिले में टमाटर के दाम मंगलवार को 80 रुपए प्रति किलो तक रहे। महंगाई से लोग परेशान है। सब्जी व्यवसायियों की माने तो उत्पादन की कमी से आवक कम हो जाने के कारण टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।प्याज के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलू और प्याज के भाव अब 40 रुपए तक पहुंच गए हैं। आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम और बढऩे की संभावना है। सब्जियों के दाम में लगातार उछाल के कारण मध्यम वर्ग के लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ कर रहा गया है। मौसम और उत्पादन की मार के कारण सब्जियों के भाव बढ़ते जा रहे हैं। आलू, टमाटर, शिमला मिर्च, बैगन व अन्य सब्जियों के साथ ही हरे धनिया का दाम भी बढ़ चुका है। विक्रेताओं ने बताया है कि धनिया 200 रुपये किलो पहुंच गया है। टमाटर साउथ से नासिक आता है। इसके बाद सभी जगह के बाजारों में मिलता है। इस बार उत्पादन कमी है। अंबिकापुर और लोकल मार्केट से आने वाला टमाटर भी खत्म हो गया। इस मौसम में कई जगह बाढ़ और बारिश के कारण परिवहन के दौरान टमाटर डैमेज भी हो जाते हैं। प्याज और आलू के व्यवसायी ने बताया कि प्याज आलू के दाम 40 से 50 रुपए तक पहुंचे हैं। बंगाल से आने वाले आलू की फसल का उत्पादन कम हुआ है। नासिक से आने वाला प्याज भी गर्मी के कारण ज्यादा खराब हुआ है। जिस कारण इनके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में आलू 50 रुपए तो प्याज 60-70 रुपए तक पहुंच सकता है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This