बाजार में तिरंगा राखियों की भारी डिमांड, रक्षा बंधन को लेकर सजने लगा राखी का बाजार

Must Read

बाजार में तिरंगा राखियों की भारी डिमांड, रक्षा बंधन को लेकर सजने लगा राखी का बाजार

कोरबा। देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाया जाएगा, जिसके कारण इस बार रक्षाबंधन पर देशभक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। आजादी के पर्व और रक्षाबंधन का त्यौहार होने के कारण इस बार बाजार में खास तरह की तिरंगा राखियों की डिमांड है।
सोमवार को भाइयों की कलाई पर बहनें रक्षासूत्र बांधकर सुरक्षा का वचन लेंगी। कोरबा शहर के निहारिका क्षेत्र में जिले का सबसे बड़ा राखी का बाजार लगता है। इस वर्ष भी यहां राखी कि बिक्री के लिए स्टॉल लगे हुए हैं। अन्य स्थानों पर भी दुकानें लग चुकी हैं। राखी दुकान के संचालक ने बताया कि तिरंगा राखियों की डिमांड है। बहनें अपने भाई के लिए जब राखी खरीदने आ रही हैं तो तिरंगा राखियां मांग रही हैं। अब इन तिरंगा राखियों की डिमांड इतनी ज्यादा है कि दुकानदारों के पास बेहद कम स्टॉक बचा हुआ है। इस बार रक्षाबंधन के त्यौहार पर पूरी तरह से आजादी का रंग छाया हुआ है। इस वर्ष 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार है जबकि इसके 4 दिन पहले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। दोनों त्यौहार आसपास हैं। जिसके कारण रक्षाबंधन भी आजादी के पर्व जैसा ही प्रतीत हो रहा है। आम लोगों में भी इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Loading

Latest News

आईटी की छह सदस्यीय टीम ने डैक्सीस रेस्ट्रो में दी दबिश, टीम ने की दस्तावेजों की जांच

कोरबा। आयकर विभाग के इंवेस्टिगेशन विंग ने डैक्सीस रेस्ट्रो में दबिश दी। रायपुर व कोरबा के छह सदस्यीय टीम...

More Articles Like This