Monday, February 16, 2026

बाढ़ का खतरा, निचली बस्तियों में अलर्ट जारी

Must Read

बाढ़ का खतरा, निचली बस्तियों में अलर्ट जारी

कोरबा। आगामी वर्षाकाल 2024 के दौरान् आवश्यकता होने पर मिनीमाता बांगो बांध माचाडोली से हसदेव नदी में जल प्रवाहित किया जाएगा। वर्तमान में मिनीमाता बांगो बांध में लगभग 43 फीसदी जल भराव हो चुका है। वर्षाकाल में अत्यधिक वर्षा के कारण यदि मिनीमाता बांगो जलाशय का जल स्तर तेजी से बढ़ता है, तो तत्कालीन परिस्थिति के अनुसार मिनीमाता बांगो बांध के जलद्वार खोलकर हसदेव नदी में जल प्रवाहित किया जा सकता है। उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल संपत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जाने कहा गया।। बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान, ठेकेदार, औद्योगिक ईकाईयों/संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है, कि वह अपनी परिसंपत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेवें। अकस्मात् बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिये जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This