बारिश के बाद उमस भरी गर्मी का बढ़ा प्रकोप, सूर्य की तपिश और बढऩे का अनुमान

Must Read

बारिश के बाद उमस भरी गर्मी का बढ़ा प्रकोप, सूर्य की तपिश और बढऩे का अनुमान

कोरबा। रविवार शाम हुई बारिश के बाद उमसभरी गर्मी में इजाफा हो गया है। आगे सूरज की तपिश और बढ़ेगी। गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू का अलर्ट भी जारी हो चुका है।
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार की सुबह तेज धूप की वजह से धरती सूर्य की 41 डिग्री सेल्सियस में तपती रही। दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। शाम को गरज-चमक के साथ कई इलाके में रिमझिम बारिश हुई। इस बारिश के उमस गर्मी ने लोगों को परेशान किया।उमस भरी गर्मी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों के ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों की मानें तो ज्यादातर उल्टी, दस्त, बुखार सहित अन्य लू लक्षण वाले मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में बुजुर्ग, महिला और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। हिन्दू कलैंडर के अनुसार वैशाख माह को समाप्त होने में एक दिन ही शेष रह गए हैं। मंगलवार को जेठ लग जाएगा। इस बीच मौसम विभाग ने मौसम आने वाले एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया है। इस कारण इस बार जेठ माह में उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। रविवार को सुबह से तेज धूप निकली। दिन चढऩे के साथ तापमान में इजाफा दर्ज किया। हवा गर्म रही। दोपहर लगाग तीन बजे के बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में हल्की बदली छा गई। हल्की हवा चली और शहरी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर, पावर हाउस रोड सहित कई इलाके में रिमझिम बारिश हुई। इसकी वजह से वातवारण में नमी रही। तेज धूप और नमी की वजह से उमस बढ़ गई। यह उमस गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। इस कारण लोगों को उमस गर्मी से परेशान होना पड़ा। लोग उमस गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा, कूलर और एसी का सहारा लिया। मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पडऩे लगा है। मौसम विभाग के अनुसार सूर्य की तपिश और बढऩे का अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि एक से दो दिन मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसके बाद तापमान चढ़ेगा। इस बीच मौसम में नमी और तेज धूप की वजह से उमस गर्मी बढऩे वाली है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यनूतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से अधिक है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This