Friday, February 27, 2026

बारिश के बाद वातावरण में नमी, तापमान में आई गिरावट

Must Read

बारिश के बाद वातावरण में नमी, तापमान में आई गिरावट

कोरबा। मौसम में लगातार बदलाव जारी है। इसकी वजह से तापमान में भारी उतार-चढ़ाव हो रहा है। दो दिन पहले मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया था। बारिश होने के बाद वातावरण में नमी आ गई। इसके बाद तापमान में गिरावट की गई। जिले में 48 घंटे भीतर न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। हल्की हवाएं चली। इसकी वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने न्यनूतम 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इसकी वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। आने वाले दो से तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम साफ होगा। मंगलवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सूर्य बादलों के बीच घिरा रहा। मौसम साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने न्यनूतम तापमान 12.6 डिग्री और अधिकतम पारा 26.8 डिग्री दर्ज की गई है। यह स्थिति शहरी क्षेत्र की है। जबकि पहाड़ी और वन क्षेत्र में स्थित गांव में ठंड और बढ़ गई है। मौसम में उतार चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। लोगों में सर्दी, खांसी और जुखाम से लोग परेशान हो रहे हैं। इसकी वजह से सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्दी और खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्गों पर असर अधिक पड़ रहा है। इधर मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच गर्म कपड़े का बाजार में तेजी आई है। लोगों में ग्लब्स, स्कार्फ, स्वेटर सहित अन्य गर्म कपड़े की मांग बढ़ गई है। इससे गर्म का बाजार गुलजार हो गया है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This