Monday, February 23, 2026

बारिश थमने से कम होने लगा बांगो बांध का वाटर लेबल, 6 गेट खोलकर छोड़ा जा रहा था पानी

Must Read

बारिश थमने से कम होने लगा बांगो बांध का वाटर लेबल, 6 गेट खोलकर छोड़ा जा रहा था पानी

 

कोरबा। कोरिया सहित केचमेंट एरिया में हो रही लगातार बारिश से बांगो बांध का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया था। जिसे देखते हुए बांगो बांध से गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा था। शनिवार रात से पानी छोडऩे का क्रम शुरू किया गया। सोमवार को बारिश थमने और लगातार गेट खोलकर पानी छोडऩे से बांगो बांध का जलस्तर कम हुआ है। जल्द ही बांध के गेट बंद किए जाएंगे। बांगो बांध का वाटर लेवल 98 फीसदी तक पहुंच गया था। बांध की कुल जल भराव क्षमता 359.66 मीटर है। 98 फीसदी पानी भरे होने से खतरा बढ़ गया था। ऐसे में बांध से पानी छोडऩा जरूरी हो गया था। शनिवार की रात 9 बजे 3 गेट खोले गए थे। लगभग 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ जा रहा था। रविवार की सुबह जलस्तर बढऩे पर दो और गेट खोले गए थे। इसके बाद भी लगातार हो रही बारिश से जलस्तर कम नहीं होने पर एक और गेट खोला गया। इस तरह बांध के 6 गेट खोलकर पानी 24 घंटे से छोड़ा जा रहा है, जिससे बांध का लेवल कम हुआ है। बांगो बांध से छोड़ा जा रहा पानी दर्री बराज में पहुंचने से वहां भी जलस्तर बढ़ा है। दर्री बराज से 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे हसदेव नदी और नहर उफान पर है। निचली बस्तियों को अलर्ट किया जा रहा है। लगातार जल संसाधान और एसडीआरएफ की टीम निगरानी में जुटी हुई है।

Loading

Latest News

बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की बैठक

बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की बैठक 📍 बांकी मोंगरा: आगामी बोर्ड परीक्षाओं...

More Articles Like This