Monday, February 23, 2026

बारिश में बिस्तर पर चढक़र काट रहे सांप, बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, सावधानी है जरूरी

Must Read

बारिश में बिस्तर पर चढक़र काट रहे सांप, बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, सावधानी है जरूरी

 

कोरबा। वर्षा ऋतु के दौरान सर्पदंश की घटनाओं में इजाफा हो गया है। आलम तो यह है कि सांप बिस्तर पर भी आसानी से चढ़ जा रहे है।सर्प में करैत प्रजाति का सांप पाली क्षेत्र में सबसे अधिक है। यह सांप इंसानी शरीर की गर्माहट पाने के लिए सीधे बिस्तर पर चढ़ जाता है। सोने के दौरान मनुष्य के करवट लेने पर सांप असुरक्षित महसूस करता है और खुद को बचाने के लिए लोगों को काट लेता है। जब तक सांप के काटने की जानकारी लोगों को होती है, तब तक शरीर में जहर फैल जाता है। यह लोगों के मौत का कारण बन रहा है।जिले में इस तरह के मामले में एक सप्ताह के भीतर एक दूधमुंहे बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है। इसमें से कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें सांप के काटने का एहसास देरी से होने और अस्पताल पहुंचने में विलंब होने पर सही समय पर उपचार नहीं मिल सका, इससे उनकी मौत हो गई। स्नैक कैचर टीम के सदस्य ने बताया कि एक स्टडी के अनुसार सांप के बाहर निकलने के सबसे अधिक मामले बारिश के दिनों में देखी जाती है। बारिश के दिनों में सांप के बिल में पानी भर जाता है और वे सूखे स्थान और शिकार की तालाश में भटकते हुए मकानों की ओर पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों को सांप से बचाव के लिए सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है। जिले में सबसे अधिक खतरा करैत प्रजाति के सांप से बना हुआ है। करैत सांप गर्माहट पाने के लिए बिस्तर पर चढ़ जाता है। मनुष्य सोने के दौरान जब करवट लेता है तब सांप खुद को असुरक्षित सहसूस करता है और खुद को बचाने के लिए काट कर भाग जाता है। इसके काटने की जानकारी लोगों को देरी से होता है, तब तक जहर मनुष्य के शरीर पर फैल जाता है और समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत तक हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग सांप के काटने पर मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचने जागरूक किया जा रहा है। गौरतलब है कि कई लोग अस्पताल पहुंचने के बजाय छाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं इससे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते। देरी होने पर खतरा बढ़ जाता है। कई बार पीडि़त की मौत हो जाती है।

0 बचाव के लिए अपनाएं उपाय
सोने के दौरान जमीन पर लगा बिस्तर व पलंग दीवाल से सटाकर नहीं रखें। मकान व कक्ष पर पर्याप्त लाइट की रोशनी रखें, सांप अंधेरे स्थान की तालाश करता रहता है। जिस रास्ते से सांप का आना अधिक होता है, वहां पर फिनाइल या कोई अन्य गंधयुक्त केमिकल का छिडक़ाव करें, इसके गंध से सांप दूर रहता है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This