Sunday, February 22, 2026

बारिश में भीगकर खरीदनी पड़ रही थी दवा, अमृत फार्मेसी के बाहर लगाया गया अस्थायी शेड

Must Read

बारिश में भीगकर खरीदनी पड़ रही थी दवा, अमृत फार्मेसी के बाहर लगाया गया अस्थायी शेड

 

कोरबा। नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनसीएच) में खुले अमृत फार्मेसी में कर्मचारियों के द्वारा बारिश में दवाई लेते समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोग बरसात में भीग भीग कर दवाई लेने को मजबूर थे। जिसकी जानकारी एचएमएस के केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव को होते ही उन्होंने इस समस्या को गंभीरता से लिया और गेवरा प्रबंधन और हॉस्पिटल प्रबंधन से इस संबंध में चर्चा कर त्वरित समाधान के लिए प्रबंधन पर जोर डाला। जिसके फलस्वरूप प्रबंधन के द्वारा जवाब मिला कि बरसात से बचाव के लिए शेड निर्माण हेतु टेंडर की प्रक्रिया 8 अगस्त 2024 को शुरू हो गई है। टेंडर पूरा होने एवं स्थाई शेड बनाने में समय लगेगा। इस पर कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए, तुरन्त अस्थायी शेड का निर्माण कराने एचएमएस संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा। तब अस्थायी शेड का निर्माण कराया गया । ताकि अभी बारिश से मरीजों को दवाई लेने में असुविधा न हो। इस अस्थाई शेड के निर्माण के लिए श्री यादव ने सिविल विभाग के एसई श्री मित्रा से कई बार संपर्क किया। एसई ने कर्मचारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्दी से अस्थाई शेड का निर्माण कराया। श्री यादव ने इस कार्य के लिए एस ई को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कर्मचारियों को बताया कि यह शेड जल्दी में अस्थायी रूप से बनाया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद परमानेंट रूप से शेड का निर्माण कराया जायेगा। एचएमएस संगठन ने कर्मचारियों की समस्या को तुरंत संज्ञान में लिया और कर्मचारी हित में काम किया।

Loading

Latest News

स्व.मेहता की पत्रकारिता आज भी समाज के लिए उदाहरण: सांसद महंत

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा घंटाघर मैदान में आयोजित स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 में बतौर...

More Articles Like This