बारिश में भीगते हुए युकां महासचिव ने किया प्रदेशध्यक्ष का महामाला से स्वागत, प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए मडवारानी में की पूजा
कोरबा। युवा कांग्रेस जिला इकाई द्वारा युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में मड़वारानी चौक के समीप युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का बारिश में भीगते हुए महामाला से स्वागत किया। स्वागत पश्चात मड़वारानी मंदिर में प्रदेशवासियो की खुशहाली के लिए आरती पूजा करके बैठक के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि मनदीप शर्मा, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमृत कंवर, अनिल खुटे, शुभम महंत, आरटीआई कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल किशोर चंद्रा, बबलू मारवा, आकाश पटेल के एनएसयूआई महासचिव जुनैद मेमन, शिवम् राजपूत, अभी कुमार उराव, रमेश, ओम, निलेश, रोहन चौहान, कुणाल चौहान, रुपेश साहू, सुरेश चौहान, विमल चौहान, शिवा चौहान, सागर चौहान और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()




























