Tuesday, February 10, 2026

बारिश में रेत परिवहन से बढ़ेगी समस्या

Must Read

बारिश में रेत परिवहन से बढ़ेगी समस्या

कोरबा। जिले के पोड़ी-उपरोड़ा जनपद क्षेत्र बांगो बांध से पोंड़ी-उपरोड़ा मार्ग पर बरसात के दिनों में रेत भरी वाहन से रेत परिवहन किया जाता है। जिससे सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं साथ ही दुर्घटना का भय बना रहता है। जिसे देखते हुए ग्राम पंचायत लालपुर एवं पाथा के जन प्रतिनिधियों द्वारा आवेदन दिया गया है। कुछ माह पहले भी प्रशासन को इससे अवगत कराया जा चुका है। दोनों पंचायत के प्रतिनिधियों का कहना है कि समस्या का निराकरण तत्काल कराया जावे जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी ना उठाना पड़े।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This