बारिश से तापमान में आई गिरावट
कोरबा। मंगलवार को कई स्थानों में झमाझम बारिश हुई।मौसम में आ रहे बदलाव के बीच तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है मगर अभी उमस से राहत मिलने में वक्त लगेगा। इसका बड़ा कारण हवा में नमी का मौजूद होना है। वर्तमान में 74 प्रतिशत से लेकर 100 फीसदी तक नमी बरकरार है। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच मेगलवार को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में दोपहर बाद कुछ देर के लिए बादल बरसे। इससे शहर की सड़कें गीली हो गई। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।
![]()

