Tuesday, February 17, 2026

बारिश से बढ़ी ठंडकता, मौसम खुलते ही बढ़ेगी ठंड, लाखों क्विंटल धान पर मंडराया खतरा

Must Read

बारिश से बढ़ी ठंडकता, मौसम खुलते ही बढ़ेगी ठंड, लाखों क्विंटल धान पर मंडराया खतरा

कोरबा। जिले में शनिवार को बारिश हुई। इससे वातावरण में ठंडकता बढ़ गई। रविवार से मौसम साफ होने लगेगा, लेकिन थोड़े बादल भी रहेंगे। सोमवार से मौसम पूरी तरह साफ होगा और फिर रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी। इसके साथ ही ठंड बढ़ेगी। पिछले करीब सप्ताहभर से कोरबा में ठंड गायब जैसी है। समुद्र से आ रही नमी के कारण रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6.9 डिग्री ज्यादा था। शाम को हल्की बारिश हुई। इससे वातावरण में नमी और बढ़ गई। जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश रिकार्ड की गई। रविवार को भी न्यूनतम तापमान इसी के आसपास रहने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई। नमी के कारण रात के तापमान में गिरावट नहीं आती। सोमवार से मौसम साफ होने पर शुष्क हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान फिर से गिरेगा और कड़ाके की ठंड शुरू होगी।जिले में इस बार समर्थन मूल्य पर 65 उपार्जन केंद्रों से धान खरीदी की जा रही है। किसानों ने अब तक लगभग 13 लाख 66 हजार से अधिक धान सहाकारी समितियों के पास बिक्री कर चुके हैं। लेकिन उठाव की प्रक्रिया धीमी होने के कारण से समितियों की परेशानी बढ़ गई है। उपार्जन केंद्रों में पांच लाख 52 हजार से अधिक धान उपार्जन केंद्रों में जाम पड़ी हुई है। जबकि कई उपार्जन केंद्रों में शेड और चबूतरों की कमी है। समितियों के समक्ष धान की बोरियों को बारिश के पानी से बचाकर सुरक्षित रखने की चुनौती बनी हुई है। इसे लेकर सहकारी समितियां चिंतित हैं। वहीं किसानों की भी दिक्कतें बढ़ गई है। कई सहकारी समितियों की ओर से किसानों को धान बिक्री के लिए टोकन जारी नहीं किया जा रहा है। किसान अपने धान को खेत-खलिहान में रखे हुए हैं। मौसम में बदलाव की वजह से सुरक्षित रखने को लेकर परेशान हैं। बारिश की वजह से धान में नमी आ रही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This