Friday, February 27, 2026

बालको क्षेत्र के लोग बस की सुविधा से वंचित

Must Read

बालको क्षेत्र के लोग बस की सुविधा से वंचित

कोरबा। बालको क्षेत्र के लोग बस की सुविधा से वंचित हैं। जबकि कोरबा से चलने वाली बसों का संचालन पहले बालको से हुआ करता था जो वर्षों से बंद हैं। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि यह सुविधा बंद होने से उन्हें अपनी यात्रा कोरबा जाकर शुरू करनी पड़ती है। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जितनी भी बसें कोरबा से चल रही हैं, उनको परमिट बालको से चलाने की मिली हुई है। लेकिन बस संचालक बालको के बजाय कोरबा से बसों का संचालन कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को भी बस की सामान्य सुविधा रोजाना मिले इसके लिए जिला परिवहन विभाग से बस मालिकों को बालको से बसों को चलाने के निर्देश देने की मांग की है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This